मैनपुरी की करहल सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

मैनपुरी की करहल सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बड़ा फैसला लिया है.

अखिलेश यादव ने कहा है कि वह मैनपुरी की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

साथ ही दावा किया हैं, कि वह रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे भी.

उन्होंने आगे  कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो आईटी सेक्टर में आने वाले समय में 22 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा. 

आपको बता दें कि करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का काफी दबदबा रहा है.

यह सीट सपा की सुरक्षित सीटों में गिनी जाती है. यहां पर 1993 से लगातार समाजवादी पार्टी ही जीती है.

केवल एक बार 2002-2007 में ये सीट भाजपा ने जीती थी. करहल सीट मैनपुरी जिले में आती है जो यादव परिवार का गढ़ माना जाता है.

इस आंकड़े को देखते हुए सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के जीत का दावा कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश में कुल 403 सीटों के लिए मतदान होना हैं.

मतदान सात चरणों में होंगे इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को वोटिंग होगी और 10 मार्च को नतीजे आएंगे

मोहम्मद आमिर